चित्तौड़गढ़: हजारेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर चांदी के मुकुट महादेव करेंगे धारण, आज मुकुट की हुई प्राण प्रतिष्ठा
चित्तौड़गढ़ शहर में स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि का पर्व इस बार विशेष होगा। भगवान भोलेनाथ को चांदी का मुकुट धारण कराया जाएगा। साथ ही मंदिर में विशेष सजावट होगी। इसे लेकर तैयारियां जारी है। भक्त गण मंदिर में तैयारियों में जुटे हुवे हैं। हजारेश्वर महादेव मंदिर पर आज बुधवार को विधि विधान पूजा अर्चना के साथ मुकुट की हुई प्राण प्रतिष्ठा ।