चित्तौड़गढ़: गोपालन विभाग के सभागार में जिला स्तरीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन
शांति एवं अहिंसा विभाग के निर्देशानुसार जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का आयोजन जिला पशु चिकित्सालय स्थित गोपालन विभाग के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी राकेश पुरोहित ने निष्पक्ष और निर्भीक होकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प भी दिलाया।