चित्तौड़गढ़: पंचायत समिति सभागार में BJP की चुनाव प्रबंधन समिति की हुई बैठक में जोशी को रिकॉर्ड मतों से जीताने का लक्ष्य तय
भाजपा की लोकसभा क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति की पंचायत समिति सभागार में हुई बैठक में पार्टी प्रत्याशी सीपी जोशी को रिकॉर्ड मतों से जीतने का लक्ष्य तय हुआ। साथ ही चुनाव प्रबंधन और उसके क्रियान्वयन पर व्यापक चर्चा की गई। प्रभारी यूडीएच मंत्री जाबर सिंह खर्रा ने कार्यकर्ताओं से जोशी की तीसरी बार रिकार्ड मतों से जीत के लिए निष्ठा से काम करने पर बल दिया।