चित्तौड़गढ़: राजकीय कन्या महाविद्यालय गांधीनगर मे पुलिस द्वारा 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत छात्राओ को यातायात नियमों के लिए जानकारी
100 दिवसीय कार्य योजना के तहत राजकिय कन्या महाविद्यालय गांधीनगर में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा छात्राओं को यातायात नियमों की पालना के लिए पत्रक वितरित करते हुए, जानकारी दी गई ,छात्रों को यातायात नियम की पालना करके वाहन चलाने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य भी मौजूद रहे।