चित्तौड़गढ़: पुरोहितों का सांवता में मां सरस्वती के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक रहे मौजूद
ग्राम पुरोहितों का सांवता, चित्तौड़गढ़ में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में माँ सरस्वती के मंदिर का निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंदिर का निर्माण भामाशाह द्वारा करवाया गया है। आज बुधवार 6 मार्च को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भूमि विकास बैंक अध्यक्ष व पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट भी मौजूद रहे।