नीमच नगर: नीमच: सिंधी कॉलोनी रोड पर चौपदार पैंट्स एंड हार्डवेयर की दुकान में चोरी, ₹70000 से ज़्यादा की नकदी उड़ा ले गए
नीमच के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिंधी कॉलोनी रोड पर स्थित चौपदार पेंट्स की दुकान पर बीती रात्रि में चोरी की वारदात हुई है चोरों ने बुधवार गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे शटर तोड़कर दुकान के गले में रखे 70000 रुपए से अधिक की नगदी चुरा ली है इस घटना का खुलासा तब हुआ जब अखबार बांटने वाला एक व्यक्ति ने दुकान का शटर खुला देखा और तुरंत दुकानदार को सूचना दी।