🚨 रात 3 बजे ताला तोड़ा, DJ का सामान उड़ाया... 24 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार
रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CCTV से खुला चोरी का राज
कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने DJ कारोबारी के मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी अतीक मोहम्मद उर्फ अज्जू (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात करीब 3 बजे लाल रंग के ई-रिक्शा से मकान पर पहुंचा और ताला तोड़कर लैपटॉप, DJ मिक्सर, चार्जर, लाइट का सामान और 8 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी जब्त किया है।
📹 CCTV से मिला सुराग
घटना के बाद पुलिस टीम ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर एएसपी सिटी सुभाषचंद मिश्रा के निर्देशन, डीएसपी द्वितीय राजेश टेलर के सुपरविजन और रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
Ladpura, Kota | Sep 29, 2026