भाजपा कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। आगामी पंचायत चुनावों को लेकर गांव-गांव और बूथ-बूथ संगठन को मजबूत करने तथा भाजपा का परचम लहराने के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरी शक्ति से जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं और संगठन मजबूत होने से भाजपा मजबूत होगी।
Ladpura, Kota | Sep 29, 2026