डिंडौरी: मंडला बस स्टैंड पर बजरंग दल ने बढ़ती विकृति और अवैध कब्जे के खिलाफ किया पुतला दहन
डिंडौरी जिला मुख्यालय के मंडला बस स्टैंड में देश में बढ़ती विकृति और जिहादी मानसिकता को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने नारेबाजी करते हुए शनिवार दोपहर 12:00 बजे पुतला दहन किया । दरअसल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद हिंदू कन्याओं का शारीरिक शोषण अल फलाह यूनिवर्सिटी का आतंकी कनेक्शन अवैध लैंडिंग सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा ।