फागी: पूर्व मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत ने दी बधाई
Phagi, Jaipur | Mar 12, 2024 पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया सहित फुलेरा विधानसभा के कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए है। ऐसे में आज पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया फुलेरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज आहूजा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर रणवा, सांभरलेक नगर पालिका उपाध्यक्ष नवल किशोर सोनी सहित अन्य कांग्रेसियों का भाजपा में शामिल होने पर आज बधाई दी।