हजरत मुर्तजा हुसैन मोती मियां निजामी नियाजी का कुल शरीफ अकीदत के साथ संपन्न
बरेली। रामपुर रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी गेट पर हजरत मुर्तजा हुसैन मोती मियां निजामी नियाजी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के अवसर पर कुल शरीफ की रस्म अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। खानकाह निजामिया के सज्जादानशीन हजरत पाशा मियां निजामी ने कुल शरीफ व फातिहा पढ़कर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, बीमारों की शिफा और बेरोजगारों को रोजगार मिलने की दुआ की।
उर्स के दौरान कुरानखानी, गुस्ल शरीफ, चादरपोशी, गुलपोशी और महफिल-ए-समा का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी देकर दुआएं कीं। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि 4 जून को हजरत गौस अली शाह जलाली उर्फ कोड़ा शाह बाबा के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इस मौके पर सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।
#BAREILLYNEWS