बल्देवगढ़ पुलिस थाना एवं मजना पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम रौरई से मजना पुलिस ने आरोपी घनश्याम पाल को उसके घर से कुल 68 लीटर कच्ची देसी हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अवैध शराब की कीमत 6800 रुपये आंकी गई है। आरोपी पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।