बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर के रेस्ट हाऊस में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की विकासखण्ड स्तरीय बैठक हुई आयोजित
बल्देवगढ़ नगर के रेस्ट हाउस में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की विकासखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई।जिसमें टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर एवं समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।सभी पत्रकार साथियों को जिला अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि,सभी लोग एकजुट होकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।