बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने स्थाई वारंटी को अवैध कट्टा कारतूस के साथ रोरई तिगैला से किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
बल्देवगढ़ पुलिस ने स्थाई वारंटी को अवैध कट्टा कारतूस के साथ रोरई तिगैला से गिरफ्तार किया है। बल्देवगढ़ पुलिस थाना प्रभारी मनोज सोनी ने बताया कि आबकारी एक्ट में फरार चल रहे रोरई निवासी स्थाई वारंटी विश्वनाथ पुत्र बाबूलाल पटेल उम्र 54 वर्ष को रोरई तिगैला से अवैध कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।