बल्देवगढ़: टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग सूरजपुर के पास एक बस चालक ने अज्ञात बाइक चालक को मारी टक्कर,बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग सूरजपुर के पास एक बस चालक ने अज्ञात बाइक चालक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे 108 वाहन के माध्यम से बल्देवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों के द्वारा जिला चिकित्सालय लिए रेफर किया गया। बल्देवगढ़ पुलिस ने मौके से बस को जप्त कर लिया है।और मामले को विवेचना मे ले लिया।