बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस थाना परिसर में आगामी त्योहारों एवं लोकसभा चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
बल्देवगढ़ पुलिस थाना परिसर में आगामी त्योहारों एवं लोकसभा चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें अधिक संख्या में लोग शामिल हुए।साथ ही इस अवसर पर बल्देवगढ़ अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती भारती मिश्रा के द्वारा सभी लोगों को बताया कि, अपने-अपने त्योहारों को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाएं और आदर्श आचार संहिता का पालन करें।