बल्देवगढ़: विद्युत शॉर्ट सर्किट के चलते बल्देवगढ़ SDM कार्यालय के पीछे लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
बल्देवगढ़ एसडीएम कार्यालय के पीछे विद्युत शार्ट सर्किट के चलते आज दोपहर 1:00 बजे अचानक आग लग गई। आग के बढ़ते हुए रूप को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई ।मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। फायर ब्रिगेड चालक कैलाश चढ़ार एवं स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।