मंडला: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिष्मति घाट में बनाई गई रंगोली, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Mandla, Mandla | Jun 13, 2026 केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नर्मदा तट स्थित महिष्मति घाट में आकर्षक रंगोली बनाई गई। रंगोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र उकेरा गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे से रंगोली की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किए जाने लगे।