चूरू: शिव कॉलोनी स्थित मेड़ी पर हुआ गोगाजी महाराज का जागरण, डेरु नृत्य पर झूमें श्रद्धालु
Churu, Churu | Aug 23, 2024 भगत पवन कुमार सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में सुपरहिट पार्टी गाजसर के करतारजी कलाकार और उनकी टीम की ओर से परम्परागत डेरु बजाते हुए भजनों एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर गोगाजी महाराज की जेवड़ी के रूप में हाथों में सांप को लेकर भी नृत्य किया गया कलाकारों का स्वागत किया गया। शिव कॉलोनी, ओम कॉलोनी, शिव गोरक्ष मंडली चूरू के श्रद्धालु उपस्थित रहे।