चूरू: आठ सूत्री मांगों को लेकर शारिरिक शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी चूरू को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Aug 22, 2024 राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला शाखा चूरू की ओर से गुरुवार को जिलाध्यक्ष रामसिंह सिहाग के नेतृत्व में आठ सूत्री मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोविंद सिंह राठौड़ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि जिले में आज तक शारीरिक शिक्षकों की संगोष्ठी का आयोजन नहीं हुआ, जो कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से पूर्व करवानी चाहिये।