चूरू: सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलने को लेकर बुजुर्ग बबुला देवी ने ज़िला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी से लगाई गुहार
Churu, Churu | Aug 22, 2024 यहां 78 वर्षीय बुला देवी पत्नी फुलाराम ने बताया कि 2 माह से पेंशन के लिए विभागों में चक्कर लगा रही है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बुला देवी ने बताया कि वह कलेक्टर मैडम से भी गुहार लगा चुकी है। कलेक्ट्रेट में पेंशन का काम नहीं किया। पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्ग दंपती को बहुत परेशानी हो रही है।