जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को चुनार नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव को निर्देशित किया कि वह वंदन योजना के तहत प्रभागीय वन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्य को समय के अंदर कराएं। अन्य कार्य भी गुणवत्तापूर्ण करने का आदेश दिया।