झांसी: सपा प्रत्याशी मान सिंह ने 25 हजार वोट से जीत हासिल की, झांसी-इलाहाबाद MLC चुनाव के नतीजे घोषित, समर्थकों ने लगाए नारे
Jhansi, Jhansi | Oct 28, 2026 झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 25 हजार वोटों से हराया। नतीजे घोषित होते ही सपा समर्थकों ने खुशी जताई और नारे लगाए।मतगणना बुंदेलखंड महाविद्यालय में कराई गई। चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस बार कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे।