जमुई: MLA श्रेयसी सिंह ने कहा- बाघाखांड़ में बनेगा डिग्री कॉलेज, जमुई-गिद्धौर भाया दाबील सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति
Jamui, Jamui | May 3, 2026 खैरा के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। बिहार सरकार की पूर्व मंत्री सह जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने घोषणा की है कि खैरा में डिग्री कॉलेज निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। यह कॉलेज बाघाखांड़ इलाके में बनेगी , जिससे आसपास के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। श्रेयसी सिंह के बयान का वीडियो रविवार की सुबह 9:00 बजे सामने आई है।