प्रतापगढ़: मांधाता पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को धरमपुर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मांधाता पुलिस ने धरमपुर गांव से हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने मंगलवार दोपहर 2:50 पर बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुकेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम धरमपुर है।अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है