प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ का ऐतिहासिक भरत मिलाप छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण संपन्न, अधिकारियों को किया गया सम्मानित
सोमवार की रात 8:00 बजे से प्रतापगढ़ नगर में ऐतिहासिक भारत मिलाप को संपन्न करने के लिए दो दर्जन से अधिक कलात्मक चौकिया निकलना शुरू हो गई। राम, कृष्ण, मां भवानी, काली तांडव, शिव तांडव, लंका दहन जैसे प्रसंग के मार्मिक दृश्य को भरत मिलाप देखने के लिए आए लोगों का मनोरंजन करती हुई झांकियां पूरी रात प्रतापगढ़ नगर में लोगों का मनोरंजन करती रही।