वाड्रफनगर: वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी, अस्पताल की ओपीडी में रोज 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं
वाड्रफनगर गुरुवार जिले के रामानुजगंज में शासकीय 100 बिस्तर अस्पताल में इन दिनों मौसमी बीमारी के चलते सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों पर मरीजों का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।