कटिहार: मुफ्फसिल थाने में एसपी ने जन सुनवाई का किया आयोजन, नागरिकों की सुनीं समस्याएं
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक, कटिहार द्वारा मुफ्फसिल थाना परिसर में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-एवं थानाध्यक्ष मुफ्फसिल उपस्थित रहे। जन-सुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। पदाधिकारियों को शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।