कटिहार: सदर अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे सदर अस्पताल परिसर स्थित ऑक्सीजन प्लांट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने के बाद काफी तेज आवाज भी आई। अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी तुरंत ऑक्सीजन प्लांट के पास पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि आग लगी हुई है। कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दी और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।