डुमरा: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में नौकरी रखने के लिए स्ट्रेचर मैन से ₹15000 की सिक्योरिटी मनी की मांग
सीतामढ़ी सदर अस्पताल के स्ट्रेचर मैन की नौकरी जारी रखने के लिए ₹15000 सिक्योरिटी मांगा जा रहा है इसको लेकर स्ट्रेचर मैन का बयान सामने आया उन्होंने कहा की आउटसोर्सिंग कंपनी जय माता दी के माध्यम से उनकी बहाली हुई थी लेकिन अब एक महीने बाद नौकरी और काम जारी रखने के लिए ₹15000 सिक्योरिटी मनी मांगी जा रही है।