ललितपुर: जाखलौन के पिपरिया वंशा माइनर की पुनः खुदाई करवाने के संबंध में किसानों ने डीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन
ललितपुर के जाखलौन पंप कैनाल से निकली नहर के पिपरिया वंशा माइनर नहर की खुदाई न होने के कारण सिंचाई वाधित हो रही है। पूरी नहर पुरी हुई पड़ी हुई है ऐसे में रवी की फसल की बुबाई के लियें किसान परेशान है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर ग्राम पिपरिया वंशा माइनर की सिंचाई के लिये खुदाई और सफाई करवाई जाने की मांग की है। जिससे किसान सिंचाई कर सके।