अभिषेक कुमार व विद्यामणि सिंह के नेतृत्व में हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत, भारी बारिश में उमड़ा हजारों समर्थकों का हुजूम
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के बस्ती में प्रथम आगमन पर जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार तथा जिला पंचायत सदस्य विद्यामणि सिंह के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने उनका भव्य और अनोखे अंदाज में स्वागत किया। भारी बारिश के बावजूद स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। हरीश द्विवेदी के स्वागत को खास बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। स्वागत स्थल पर हाथी, विशाल माला, ढोल-नगाड़े और त्रिशूल के साथ उनका स्वागत किया गया। बारिश लगातार होने के बावजूद समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार और जिला पंचायत सदस्य विद्यामणि सिंह ने स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बावजूद हजारों लोगों का स्वागत कार्यक्रम में पहुंचना भाजपा के प्रति कार्यकर्ताओं के उत्साह और हरीश द्विवेदी जी के प्रति सम्मान को दर्शाता है। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए हरीश द्विवेदी की राजनीतिक सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी का अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव भाजपा को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वागत समारोह के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, विशाल माला और अन्य आकर्षक व्यवस्थाओं ने कार्यक्रम को भव्य रूप दिया। खराब मौसम के बावजूद हजारों समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम में खासा उत्साह देखने को मिला।
Basti, Basti | Aug 31, 2026