जशपुर: जशपुर के आठों विकासखंडों में शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा और TET अनिवार्यता के खिलाफ किया प्रदर्शन
शिक्षक साझा मंच के आह्वान पर शनिवार को जिले के सभी आठ विकासखंडों में शिक्षकों ने रैली, धरना और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया। शिक्षकों ने TET की अनिवार्यता, सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता, वेतन विसंगति और पूर्व सेवा की गणना सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शनिवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार आंदोलन की खास बात यह