धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मगरलोड निवासी द्रौपति साहू 19 फरवरी की शाम अपने घर में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे उसका बेटा इलाज के लिए तत्काल सरकारी अस्पताल मगरलोड ले गए। जहां से उसे धमतरी के मसीही अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया है।