कनवास: डिंगसी हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक, चालक गंभीर घायल, किया गया झालावाड़ रैफर
Kanwas, Kota | Feb 8, 2025 डिंगसी हाइवे पर एक बाइक डिवाइडर से टकराकर फिसल गई। इस दौरान बाइक पर सवार युवक गम्भीर घायल हो गया। सूचना पर एनएचआई कर्मचारी और एम्बुलेंस मोके पर पहुचीं। जिसके बाद घायल को झालावाड़ अस्पताल रैफर किया गया। हादसा शनिवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार घायल केवल कोटा से झालावाड़ की और जा रहा था।