कनवास: जालखेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया, पंडाल जयकारों से गुंजा
Kanwas, Kota | Feb 11, 2025 जालखेड़ा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें श्रद्धालु जमकर थिरके। इस मौके पर पूरा कथा परिसर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों तथा नंद के घर आनन्द भयो, जय कन्हैयालाल की जय से गूंजायमान हो उठा। इस दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी भी सजाई गई। जिसके श्रोताओं ने दर्शन किये।