कनवास: जाल खेड़ा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ, जल यात्रा निकाली गई
Kanwas, Kota | Feb 9, 2025 जालखेड़ा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जल यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रोताओं ने भाग लिया। यात्रा चारभुजा नाथ मंदिर से दोपहर करीब 3 बजे शुरू की गई। जो गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुची। इस बीच यात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया गया। इसके बाद कथा स्थल पर पूजन किया गया।