कनवास: झालरी में आयोजित 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का हुआ समापन, महाप्रसादी का किया गया वितरण
Kanwas, Kota | Feb 10, 2025 कनवास क्षेत्र के झालरी गांव में आयोजित सात दिवसीय शिव पुराण कथा का सोमवार शाम करीब 5 बजे पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में आस पास के गांवों की महिला एवं पुरुष शामिल हुए। जिसमे कथा वाचक बाल संत योगराज योगी ने अंतिम दिन की कथा सुनाते हुए भक्तों से कहा की शिव के महात्मय से ओतप्रोत यह पुराण शिव महापुराण के नाम से प्रसिद्ध है।