बेगूसराय: सर्किट हाउस में लोजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने प्रेसवार्ता कर नव संकल्प सभा की जानकारी दी
सर्किट हाउस में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे लोजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस दौरान मुंगेर में 19 जुलाई को आयोजित होने वाले नव संकल्प सभा के बारे में बिंदुवार जानकारी दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोजपा चिराग पासवान के नेतृत्व में लगातार आमजनों के मुद्दों को उठाने का काम कर रही है.