प्रभात पट्टन: ग्राम बाड़ेगांव में एक बालक की करंट लगने से हुई मौत, मुलताई अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
बाडेगांव में रविवार दुर्गा उत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन कराया गया था। प्राप्त जनाकरी अनुसार रेवांशू पुत्र किशोर ने देर रात तक भंडारा कार्यक्रम में काम किया और करीब 9 बजे खाना खाने के बाद उठते समय खिड़की की ग्रिल को पकड़ लिया जिस पर लाइट टंगा हुआ था। जिससे ग्रिल में करंट फेल गया और इस करंट की चपेट में आने से रेवांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।