जमुई: महिसौड़ी चौक पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटने से जाम से मिली राहत
Jamui, Jamui | May 31, 2026 जमुई शहर में लगातार लग रहे जाम से राहत दिलाने के लिए रविवार सुबह 10 बजे के करीब नगर परिषद ने महिसौड़ी चौक से बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर हुई कार्रवाई में सड़क किनारे बने स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कई दुकानों के सामने बने पक्के निर्माण तोड़े गए, जबकि अस्थायी दुकानों का सामान जब्त किया गया।