लालगंज: देवगांव क्षेत्र में छिनैती की सूचना पुलिस जांच में निकली झूठी, सीओ लालगंज भूपेश पांडेय का आया बयान
आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को छिनैती के घटना की सूचना मिली थी । वहीं पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। जांच में छिनैती की सूचना झूठी पाई गई। पुलिस के अनुसार दो पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना होना प्रकाश में आया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू है।