रॉबर्ट्सगंज: चोपन थाने में आगामी कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई
सोनभद्र के चोपन थाना परिसर में रविवार दोपहर 3 बजे सावन माह, कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्राइम इंस्पेक्टर राजेश यादव ने की,विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, आयोजन समितियों के प्रतिनिधि, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए,बैठक में पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था पर चर्चा हुई।