बिहारीगंज: निजी शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा से यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप
बिहारीगंज के सरौनी गांव में छात्रा से अश्लील व्यवहार और यौन शोषण के आरोप में निजी शिक्षक मिथिलेश कुमार गिरफ्तार हुआ है। छात्रा के पिता का आरोप है कि शिक्षक करीब दो वर्षों से उसे धमकी देकर शोषण करता था। आरोप है कि शादी तय होने के बाद उसने कथित अश्लील वीडियो और फोटो ससुराल पक्ष को भेज दिए, जिससे शादी टूट गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।