कोल: अकराबाद में काम के बहाने नाबालिग को पड़ोसी महिला ले गई मुंबई, आरोप- नशा कराकर जबरन बनवाती थी अवैध संबंध
Koil, Aligarh | Jun 30, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके से सामने आया है। जहां के निवासी पीड़ित माँ-बेटे ने सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित महिला का आरोप है कि काम करने के बहाने उसके नाबालिग बेटे को पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला मुंबई ले गई। मुंबई ले जाकर महिला उसके नाबालिग बेटे को पहले तो नशा करवाती थी।