कोल: मुकंदपुर पुल पर बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 30, 2025 मुकंदपुर पुल पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 27 वर्षीय ललित मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार शाम वह मजदूरी करने के बाद गांव की ओर लौट रहा था। मुकंदपुर पुल पर पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।