कोल: जयगंज निवासी सपा कार्यकर्ता के साथ दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने अभी तक नहीं की गिरफ्तारी, पीड़ित ने SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jun 30, 2025 अलीगढ़ के थाना सासनीगेट इलाके के जयगंज से एक मामला सामने आया है। जहां के निवासी एक युवक ने अपने आप को सपा कार्यकर्ता बताते हुए सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एसएसपी कार्यालय पर पहुंच कर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित युवक का आरोप है कि दिनांक 25.6.2025 को उसके घर आकर करीब आधा दर्जन दबंगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया।