बोध गया: बोधगया में युवाओं से पैकिंग के काम का झांसा देकर 50 हजार ठगे, पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया
Bodh Gaya, Gaya | Sep 10, 2026 बोधगया में दिल्ली की एक कंपनी के ब्रांच ऑफिस में पैकिंग की नौकरी और 22 हजार रुपये मासिक वेतन का झांसा देकर युवाओं से 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के अनुसार, बोधगया पहुंचने पर उन्हें पैकिंग के बजाय नेटवर्क मार्केटिंग से जोड़ दिया गया। विरोध करने पर जमा राशि और मानदेय लौटाने से इनकार कर दिया गया।