पोड़ैयाहाट: थाना परिसर पोड़ैयाहाट स्थित शिव मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, 21 से 23 अप्रैल तक होगा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान
थाना परिसर पोड़ैयाहाट स्थित शिव मंदिर में निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 21 से 23 अप्रैल तक प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा। शुक्रवार की देर शाम तक कारीगर विभिन्न छुटे हुए कामों को पूरा करते नजर आए।पुजारी से मिली जानकारी के अनुसार पुराने मंदिर के टूट जाने के बाद पुलिसकर्मियों एवं जन सहयोग से एक आकर्षक मंदिर का निर्माण कराया गया है।