देवघर: झरना चौक में बदमाशों ने मोबाइल छीनने के दौरान युवक को जमकर पीटा, घायल को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के झरना चौक पर बदमाशों ने युवक से मोबाइल नहीं छीन सका तो उसे जमकर पिट दिया, जिसके बाद युवक घायल हो गया, उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने इलाज कर भर्ती कर दिया, घटना को लेकर बरमसिया निवासी प्रिंस यादव ने बताया वह ट्यूशन पढ़ने जा रहा था, तभी 5 की संख्या बदमाश उसके पास पहुंचे और उससे मोबाइल मांगा नही देने पर उसे पिट दिया।